अमरावती अश्लील वीडियो कांड: 180 पीड़िताएं, 350 वीडियो वायरल, AIMIM नेता गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। परतवाड़ा में सामने आए इस कांड में AIMIM से जुड़े एक नेता पर आरोप लगे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दावा है कि आरोपी अयान अहमद ने लगभग 180 लड़कियों का यौन शोषण किया और 350 से अधिक अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी मोहम्मद अयान के घर पर बुलडोजर चलाया है।