दिल्ली: पहाड़गंज के बार में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक डांस करते हुए मिलीं डांसर, लाइसेंस भी नहीं!
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने एक बार पर अचानक छापा मारा. इस छापे के दौरान बार में आपत्तिजनक डांस होते हुए पाया गया. पुलिस जांच में यह भी पता चला कि बार बिना किसी वैध लाइसेंस के चलाया जा रहा था.
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बार के मैनेजर तसलीम और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
छापेमारी के दौरान पुलिस को दो व्यक्तियों के पास से संदिग्ध एमडीएमए (MDMA) भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में एक अलग मामला दर्ज किया गया है. बार द्वारा लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में नगर निगम को भी सूचित कर दिया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.