ईरानी राष्ट्रपति की अमेरिका को दो टूक: शर्तें थोपने की कोशिश नाकाम होगी!
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान कभी भी अस्थिरता या टकराव का समर्थक नहीं रहा है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी ने भी ईरान पर अपनी शर्तें थोपने या उसे झुकाने की कोशिश की, तो वह अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएगा। ईरान अपनी संप्रभुता और हितों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।
राष्ट्रपति पेजेशकियान का यह बयान क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच आया है, और इसे ईरान की ओर से एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।